फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भूमि विवाद में हुई थी संजय की हत्या, रेकी करने वाले दो गिरफ्तार

भूमि विवाद में हुई थी संजय की हत्या, रेकी करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैया गांव में चार फरवरी को दोपहर में गोली मारकर हुई मनरेगा कोआर्डिनेटर संजय मौर्य की हत्या खुलासा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को हत्या की साजिश में शामिल दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि मुख्य हत्यारोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक संजय की हत्या भूमि विवाद में की गई थी।

जलालपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी संजय मौर्य (40) की चार फरवरी को दोपहर ढाई बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। संजय मौर्य गांव के प्रधान रह चुके थे और मनरेगा कोआर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि रात में वह अपने हमराहियों के साथ जलालपुर चौराहे के पास मौजूद थे उसी वक्त दो संदिग्ध युवक पुलिस की जीप देखकर पैदल ही थानागद्दी रोड की तरफ भागने लगे। सूचना पर सामने से आ रहे पराउगंज चौकी इंचार्ज संतोष पाठक ने दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा बरामद हुआ। एक ने अपना नाम विवेक उर्फ बिक्कू यादव तथा दूसरे ने दल शृंगार यादव निवासी हरिपुर थाना जलालपुर बताया। बताया कि संजय मौर्य की हत्या के पहले उनकी रेकी की गई थी। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने सरैया गांव निवासी सुनील यादव और गौराबादशाहपुर के सकरा गांव निवासी शिवपूजन यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। उनके खिलाफ षड्यंत्र का दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed