{"_id":"5a80944e4f1c1b90268b9a77","slug":"151837621714-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे ने मांगी कार, बिना दुल्हन के लौटी बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे ने मांगी कार, बिना दुल्हन के लौटी बारात
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। स्थानीय कस्बे में शादी के बाद दूल्हे द्वारा दुल्हन के परिवार से कार मांगने पर दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसकी वजह से बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। बरसठी थाने के निगोह बाजार निवासी त्रिदेव सेठ की बारात बंजारेपुर गांव के रामगोपाल सेठ की पुत्री मोनी से तय हुई थी। शनिवार को विवाह हुआ मगर सुबह खिचड़ी की रस्म में दूल्हे ने कार की मांग कर दी। इस बात पर दुल्हन भड़क उठी। ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ी रही। कस्बे में इसको लेकर पंचायत भी बुलाई गई लेकिन इसमें कोई हल नहीं निकला। दूल्हे व दुल्हन पक्ष में कहासुनी भी हुई। दुल्हन के नहीं मानने पर दूल्हे पक्ष के लोग बिना दुल्हन के वापस लौट गए। इसको लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है।