फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नकली उतर पुस्तिका के मामले में क्राइम ब्रांच ने चार को उठाया

नकली उतर पुस्तिका के मामले में क्राइम ब्रांच ने चार को उठाया

Mon, 05 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल की नकली उत्तर पुस्तिका छापवाने के मामले में पुलिस, क्राइनब्रांच और एसटीएफ ने जिले में जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की। क्राइमब्रांच की टीम ने नकल माफिया गिरोह से ताल्लुक रखने वाले परिवारों के चार लोगों को उठाया है। सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ जिले में आरोपियों के रिश्तेदारों के घर भी छापेमारी की गई। लेकिन आरोपी कालेज का प्रबंधक घर से फरार है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की नकली उत्तर पुस्तिका की छपाई करते पुलिस ने शुक्रवार को सूरज पुस्तकालय के मालिकत रामपलट मौर्य को गिरफ्तार किया था। इसका खुलासा होते ही माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय से लेकर पुलिस महकमें में हड़कंम मच गया। एक एक तरफ नकल विहीन परीक्षा कराने की तैयारी मुकम्मल होने का प्रशासन दावा कर रहा था और दूसरी तरफ शहर में ही प्रिंटिंग प्रेस पर बाकायदा नकली उत्तर पुस्तिका की छपाई हो रही थी। इसका खुलासा होते ही प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। इससे जुड़े नकलमाफियाओं तक पहुंचना पुलिस के लिए अभी भी चुनौती बना हुआ है। हालांकि गिरफ्तार प्ऱिटिंग प्रेस के मालिक रामपलट मौर्य ने पुलिस को जो बयान दिया है उसके मुताबिक बदलापुर तहसील के मां शारदा इंटर कालेज के प्रबंधक ओमप्रकाश तिवारी और सैनिक पुनर्वास कल्याण विभाग में तैनात बाबू बदलापुर के मिसरौली निवासी सुनील दुबे ने उन्हें एक सप्ताह पूर्व नकली उत्तर पुस्तिका छापने का आर्डर दिया था। उत्तर पुस्तिका का माडल भी उन्हीं ने उपलब्ध कराए थे। सुनील दुबे और प्रबंधक ओमप्रकाश तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और क्राइमब्रांच की चार टीमें लगाई गई है। साथ ही एसटीएफ भी मामले में छानबीन कर रही है। शनिवार की रात मिसरौली गांव निवासी सुनील दुबे के घर छापेमारी कर क्राइमब्रांच ने एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है। अलग अलग स्थानों से दो और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर मां शारदा इंटर कालेज के प्रबंधक परिवार के साथ फरार बताया जा रहा है। घर में रिश्तेदार रह रहे हैं। स्कूल में रविवार को छात्रों को प्रवेश पत्र वितरित किया गया। एसपी केके चौधरी का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य नकल माफियाओं का भी चेहरा बेनकाब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed