फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किराना की दुकान में लगी आग, 20 लाख की क्षति

किराना की दुकान में लगी आग, 20 लाख की क्षति

Mon, 05 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर स्थित किराना स्टोर में शनिवार की रात शार्टसर्किट से आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में करीब 20 लाख से अधिक की क्षति हुई है।

दरबेशपुर गांव निवासी संतोष गुप्ता की जलालपुर चौराहे के पास विकास किराना स्टोर के नाम से दूकान है। रोज की तरह संतोष शनिवार की रात करीब आठ बजे दूकान बंद कर अपने घर चले गए थे। करीब आधी रात को बिजली आने के बाद शार्टसर्किट से दूकान में आग लग गई। घटना के वक्त आस पास के लोग सो रहे थे। किसी को कुछ पता नहीं था। बाजार से गुजर रही रोडवेज बस में सवार यात्रियों की नजर दूकान में लगी आग पर पड़ी तो बस रोकवाकर यात्रियों ने आस पास के लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दूकान मालिक को दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दूकान के मालिक भी मौके पर पहुंचे। दूकान का शटर खोलने का प्रयास किया गया लेकिन आग की लपटों से शटर लाल हो गया था। जिससे आग बुझाने में परेशानी हुई। दूकान में तेल और डालडा रखा था जिससे आग की लपटें तेज हो गई। आग की लपटों के आगे स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में लाचार दिखे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची। तो करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी बिकराल थी कि दुकान में लगा गाटर पिघल गया पटिया टूट कर नीचे गिर गई। पीड़ित के मुताबिक करीब 20 लाख से अधिक नुकशान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed