{"_id":"5a7759d64f1c1b86268b849c","slug":"151777143310-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कोआर्डिनेटर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनरेगा कोआर्डिनेटर की गोली मारकर हत्या
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। सरैया गांव में रविवार को दिन में करीब ढाई बजे बाइक सवार बदमाशों ने मनरेगा कोआर्डिनेटर संजय मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से गुस्साए लोगों ने पराऊगंज और जलालपुर चौराहे पर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सरैया गांव निवासी संजय मौर्य (42) पुत्र जलालपुर विकास खंड में मनरेगा कोआर्डिनेटर के पद पर तैनात थे। वह वर्ष 2005 से लेकर 2010 तक ग्राम प्रधान भी रहे। रविवार को दोपहर घर से पांच सौ मीटर दूर पाही के पास मजदूरों के साथ गेहूं की फसल की सिंचाई करवा रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। दोनों हेलमेट लगाए थे। उन्होंने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। संजय के सीने, कान और सिर में पांच गोलियां लगीं। गोली मारकर भाग रहे बदमाशों को श्रमिकों ने खदेड़ा लेकिन बदमाशों ने पिस्टल तानकर उन्हें डरा दिया। दोनों बदमाश पराऊगंज की तरफ फरार हो गए। संजय की हत्या के बाद गांव वालों ने पराउगंज के पास और जलालपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अनिल पांडेय ने समझा बुझाकर आधे घंटे में ही जाम समाप्त करा दिया। मृतक के भाई आनंद मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संजय मौर्य दो बच्चों के पिता थे। बच्चो को पढ़ाने के लिए वह जौनपुर में किराये के मकान में रहते थे। संजय की भाभी कमलेश देवी गांव की प्रधान हैं। संजय के दो बच्चे नन्हे (16) और रिंकू (12) हैं।