{"_id":"5a72195d4f1c1b8d268b7926","slug":"15174272434-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के विवाद में युवक को पीटा, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट के विवाद में युवक को पीटा, भर्ती
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत कोतवाली के बेहड़ा गांव में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर दूसरी टीम से खेल रहे मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों में एक यूपी पुलिस का तो दूसरा सीआरपीएफ का सिपाही है। दोनों छुट्टी पर घर आए हैं और एक टीम से क्रिकेट मैच खेलने पहुंचे थे।
बेहड़ा गांव निवासी धीरज शुक्ला (20) बीएससी का छात्र है। वह गांव में आयोजित क्रिकेट मैच में खेल रहा था। इसी दौरान विवाद हो गया जिस पर दूसरी टीम के लोगों ने स्टंप और बैट से वार उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवारवाले उसे सीएचसी ले गए जहां से डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रिकास यादव (25) व उमेश यादव (26) निवासी शिवरामपुर थाना केराकत के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। रिकास यूपी पुलिस और उमेश सीआरपीएफ का सिपाही है। दोनों इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे और मैच खेलने पहुंचे थे। कोतवाल प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।