{"_id":"5a6f70c84f1c1bca798b6a1e","slug":"151725301118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत/जौनपुर। पुलिस ने दो लुटेरों को रिवाल्वर व तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का सामान जेवरात, नगदी बरामद किया है।
कोतवाल प्रशांत कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम बेलाब पुल के पास दो लुटेरों के खड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर एसएसआई कृष्ण कुमार सिंह, एसआई श्रीप्रकाश राय, एसआई राकेश कुमार, कांस्टेबल राजवंत चौहान, अखिलेश कुमार को भेजा गया। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देशी रिवाल्वर, एक 315 बोर का तमंचा, 2 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सदानन्द यादव उर्फ नखड़ू यादव, गुलाब पाल बताया। पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि 25 जून 17 की शाम राजेपुर से जलालपुर जाते समय एक स्वर्णकार के बाइक पर लिफ्ट मांग कर दोनों बैठ गए और जलालपुर थाने के अंतर्गत स्थित नाटे प्रमुख के भठ्ठे के पास रोककर बाइक व जेवरात लूट लिये थे। जिसमें लूटी हुई बाइक दोस्त के पास है और दूसरी घटना दोनों ने बताया कि गत नवंबर माह के शाम में क्षेत्र के ग्राम केशवपुर नहर के झाड़ के पास मोटरसाइकिल से जा रहे एक आदमी को रोककर बाइक व बैग छीन लिया। बैग में 60 हजार रुपए व जेवरात थे। दोनों लुटेरों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
घरवालों को बंद कर उठा ले गए भैंस
नेवढ़िया क्षेत्र के जुडपुर गांव निवासी पकडू यादव रोज की भांति अपने घर पर सोए हुए थे। देर रात पिकअप सवार कुछ अज्ञात लोग असलहों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया और घर से कुछ ही दूर पर बंधे भैंस को छोड़कर पिकअप पर लादकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार वालों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती उससे पहले तस्कर फरार हो गए।