फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में घायल युवक समेत दो की मौत

सड़क हादसों में घायल युवक समेत दो की मौत

Sun, 13 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में घायल युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/गौराबादशाहपुर। अलग- अलग सड़क हादसों में घायल युवक समेत दो लोगों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लौहा गांव निवासी राजेश तिवारी शुक्रवार को बहन के घर खिचड़ी ले जाते समय प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। जबकि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव निवासी राजनाथ (46) बुधवार को आजमगढ़ जिले के बरदह के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लौहा गांव निवासी राजेश तिवारी (35) पुत्र कमला कांत तिवारी शुक्रवार को सुबह दस बजे साइकिल से अपनी बहन के घर जामताली प्रतापगढ़ खिचड़ी लेकर जा रहे थे। वह थाना फतनपुर के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उधर काफी देर तक इंतजार के बाद भी राजेश नहीं पहुंचा तो बहन ने इसकी जानकारी अपने पिता को फोन पर दी। परिजन परेशान हो गए। लोग राजेश को ढूंढने लगे तो पता चला कि वह प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती है। कमलाकांत तिवारी जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंचे और राजेश को लेकर प्रयागराज पहुंच गए। स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को सुबह मौत हो गयी। उधर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव निवासी राजनाथ (46) बुधवार को बाइक से तीन लोगों के साथ ठेकमा बाजार जा रहे थे। बरदह के पास किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed