फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फर्जी आईडी पर बैंक से ले लिया ढाई लाख का कर्ज

फर्जी आईडी पर बैंक से ले लिया ढाई लाख का कर्ज

Thu, 14 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
बैंक आफ बड़ौदा की शाखा बदलापुर से एक जालसाज ने फर्जी आईडी पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर ढाई लाख रुपये का कर्ज ले लिया। करीब डेढ़ साल बाद जालसाजी का पता चलने पर बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के सरायविभार निवासी राजनारायण के नाम से 28 जुलाई 2016 को बैंक आफ बड़ौदा की बदलापुर शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर अलग अलग तिथियों में 2.40 हजार रुपया निकाला गया है।
विज्ञापन

ऋण खाते से एक बार 1.50 लाख, एक बार 88 हजार और एक बार फसल ऋण बीमा योजना का दो हजार रुपये निकाला कया है। काफी दिनों बाद भी बैंक को पैसा न लौटने पर बैंक की तरफ से राजनारायण को नोटिस जारी की गई। नोटिस मिलते ही राजनारायण हैरान हो गए। क्योंकि उन्होंने बैंक से कोई कर्ज लिया ही नहीं है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से नोटिस दिए जाने पर आपत्ति जताई तो खोतबीन शुरू हुई। पता चला कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए जो फोटो लगी है वह राजनारायण की नहीं है। इससे बैंक के अधिकारी और भी हैरान हो गए। खोजबीन में पता चला है कि जिस व्यक्ति की फो ो लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनावाया गया है वह सहोदरपुर गांव का निवासी है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक प्रांजल जायसवाल का कहना है कि जालसाज का पता लगा लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed