{"_id":"5a3176c74f1c1b68678c1ba4","slug":"15131912532-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में फोड़ दी युवक की आंखें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में फोड़ दी युवक की आंखें
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव के एक युवक की जमीनी विवाद में पटीदारों ने बुधवार की शाम सात बजे बाजार से घर जाते समय मारपीट की और दोनों आंखों में सूजा घोंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कटेसर निवासी रोशन मिश्रा (30) शाम सात बजे बाइक से पाली बाजार से अपने घर जा रहे थे। गांव से पहले स्थित कटेसर देवी मंदिर के पास पहले से घात लगाकर स्कार्पियो में बैठे चार- पांच पट्टीदारों ने बाइक में धक्का देकर गिरा दिया। रोशन के जमीन पर गिरते ही उन्होंने हाकी व रॉड से मार कर घायल कर दिया और उनकी दोनों आँखों में सूजा घोंप दिया। चीख पुकार सुन कर आस पास के लोग दौड़े तो वे लोग स्कार्पियो से भाग निकले। आस पास के लोग रोशन को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी केके चौधरी का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।