{"_id":"5a186b4f4f1c1bd1408b8d65","slug":"151154989111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग का बूम तोड़ते निकली बस, कई बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे क्रासिंग का बूम तोड़ते निकली बस, कई बच्चे घायल
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर आदमपुर स्थित रेलवे क्रासिंग का बूम तोड़ते हुए शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बच्चों से भरी स्कूल बस पार हो गई। बस में सवार कई बच्चों को मामूली रूप से चोट भी आई हैं। हालांकि बच्चों को अभिभावक घर लेकर चले गए। चालक घटना से करीब एक किलोमीटर आगे जाने पर बस खड़ी कर फरार हो गया। स्टेशन मास्टर ने बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
दोपहर करीब दो बजे एक बस स्कूल से बच्चों के लेकर उन्हें छोड़ने कुत्तूपुर की तरफ से जौनपुर शहर की तरफ जा रही थी। बस आदमपुर में स्थित जौनपुर-औड़िहार रेल क्रासिंग के पास पहुंची थी तभी कोलकाता से कोयला लेकर गाजीपुर जा रही माल गाड़ी को पार कराने के लिए गेट संख्या 42ए का गेटमैन लालजी बैरियर गिरा रहा था। उसी दौरान वहां पहुंची स्कूल बस का चालक रफ्तार तेज कर दिया। उसने गेट बंद होने से पहले निकलने के चक्कर में रफ्तार तेज किया लेकिन तबतक बूम काफी नीचे आ गया था। बस बूम को तोड़ते आगे निकल गई। बूम से बस के टकराने के चलते बस में सवार कई बच्चों की सिर सीट में लगे लोहे की राड से टकरा गया। जिससे बच्चों को चोट आई। बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। वहां मौजूद कुछ बाइक सवारों ने बस का पीछा किया तो करीब एक किलोमीटर आगे चौकिया मोड़ के पास बस खड़ी कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे बच्चों के अभिभावक मौके से उन्हें साथ लेकर घर चले गए। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी इंस्पेक्टर भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उधर ट्रेन आने वाली थी। किसी तर चेन लगाकर क्रासिंग को बंद कर कासन पर ट्रेनों का संचालन किया गया। सूचना पर रेलवे का बैरियर ठीक करने के लिए अपनी टीम के साथ इंजीनियर मौके पर पहुंच गए। स्टेशन मास्टर राकेश तिवारी ने बस चालक के खिलाफ थाने में तहरी दी है।