फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूर्व सांसद धनन्जय सिह हुए हाजिर अदालत

पूर्व सांसद धनन्जय सिह हुए हाजिर अदालत

Fri, 27 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के बेलांव घाट दोहरे हत्याकांड में साक्षी रामबहाल कोर्ट में सीबीसीआईडी को दिए पूर्व बयान से गुरुवार को एडीजे प्रथम एमपी सिंह की कोर्ट में मुकर गया। उसने गोली मारने वाले बदमाशों को देखने एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह व सुमित के घटनास्थल पर उपस्थित होने से इंकार कर दिया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं सुमित अपने अधिवक्ता सुभाषचंद्र शुक्ल के साथ कोर्ट में हुए।
विज्ञापन

केराकत थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल 2010 को बदमाशों ने संजय निषाद एवं नंदलाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पुनीत सिंह, आशुतोष सिंह, सुमित के खिलाफ संजय के परिवार वालों ने केस दर्ज कराया था। इस मामले में अभी तक मृतक की पत्नी, पिता, एवं तीन भाईयों सहित छह लोग अपने बयान से मुकर चुके हैं। एडीजे प्रथम एमपी सिंह की कोर्ट में रामबहाल ने कहा कि एक अप्रैल की सुबह मोटरसाइकिल सवार बदमाशों से बेलाव घाट पुल के पास संजय व नंदलाल की कहासुनी हो रही थी। बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। घटनास्थल से दूर होने के कारण बदमाशों को वह पहचान न सका। एडीजीसी विजय शंकर यादव ने बताया कि पूर्व में इसी गवाह ने सीबीसीआईडी को बयान दिया था कि गोली मारने वाले दोनों बदमाशों को उसने पहचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed