{"_id":"59aafe4d4f1c1b14278b4e64","slug":"15043784555-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने शुक्रवार की रात टीडी कॉलेज के दक्षिणी गेट के पास हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस और 63500 रुपये बरामद हुआ है। बदमाशों ने 18 जुलाई को सिटी टॉवर से महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कार्यालय, गोमती ग्रामीण बैंक की शाखा खाखोपुर मछलीशहर और महराजगंज में सराफ कारोबारी के यहां हुई लूट की घटना में शामिल होना कबूल किया है।
शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार, थानाध्यक्ष खेतासराय, प्रभारी स्वॉट व प्रभारी सर्विलांस की टीम बनायी गई थी। शनिवार की शाम करीब पांच बजे पुलिस टीम व प्रभारी चौकी टीडी कॉलेज मयफोर्स टीडी कॉलेज के दक्षिणी गेट पर मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सिटी टावर, थाना मछलीशहर के खाखोपुर बैंक लूट व थाना महराजगंज में हुई ज्वेलरी की दूकान की लूट में शामिल बदमाश धन का बंटवारा करने कुद्दुपुर भठ्ठे के आगे केवटान बस्ती में जाने वाले रास्ते में मौजूद हैं। मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो देखा कि दो मोटर साइकल पर तीन लोग मौजूद थे। पुलिस टीम जैसे ही उनकी तरफ बढी तो अचानक बदमाशों द्वारा पुलिस टीम फायर झोंक दिया। एक बाइक पर सवार दो बदमाश फायर करते हुए भागने में सफल रहे, जबकि एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम अरविन्द उर्फ दिल्ली राजभर बताया। जिसके दाहिने हाथ से एक 32 बोर पिस्टल, कारतूस एवं तलाशी में कमर से एक तमंचा और लूट के 63500 रुपये, चांदी की पांच पायल व सोने की कील बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर सिटी रेलवे स्टेशन के पास से अरविन्द सिंह उर्फ सोनू निवासी देवकली थाना केराकत को एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने अपनी गैंग के साथी प्रशान्त सिंह उर्फ प्रिन्स तथा कल्लू उर्फ फौजी व सुनील सिंह उर्फ टाई के साथ मिलकर 18 जुलाई को महिन्द्रा फाइनेन्स सिटी टॉवर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। 25जुलाई को अपने साथियों कल्लू,प्रशान्त सिंह व प्रवीण पाण्डेय के साथ मिलकर थाना मछलीशहर के काशी गोमती ग्रामीण बैंक खाखोपुर से 2 लाख 60 हजार रुपए की लूट की थी और 10 जून 2017 को दो बाइक से महराजगंज थाना क्षेत्र के अंगहार में स्थित सराफ की दूकान से जेवरात लूटे थे। गिरफ्तार अरविन्द राजभर के खिलाफ चंदवक थाने में और अरविन्द सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ केराकत थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं। इसमें अरविंद सिंह केराकत का हिस्ट्रीशीटर भी है।