फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धर्मान्तरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस

धर्मान्तरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Mon, 28 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनवीरपुर गांव में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है । इसकी भनक हिन्दू संगठनों को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि मुम्बई से आए कुछ लोग एक सप्ताह से दलित बस्ती के लोगों को बहला फुसलाकर जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक ईसाई मिशनरियों के साथ मिलकर गांव के दलित बस्ती में ईसाई धर्म की शिक्षा देकर दलित हिन्दुओ को ईसाई धर्म ग्रहण करने के लिए प्रेरित कर रहा था इसकी सूचना जब विहिप के जिलाध्यक्ष राम सहाय पांडेय को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और ईसाई मिशनरियों को धर्मांतरण कराने वाले को पकड़ लिए। उसके पास से बाइबल पुस्तक व कुछ अन्य सामान भी मिला। इसाई धर्म के प्रचारक को भी उन्होंने रोक लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया । आरोपी युवक मुम्बई में रहता है उसने कबूल किया कि उसे गांव में जाकर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करने तथा हिंदुओं को धर्मांतरण कराकर ईसाई में परिवर्तित कराने को कहा गया था। एसओ पंकज पांडेय का कहना है कि ऐसी शिकायत मिली थी लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो कोई गतिविधि संचालित नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed