फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत 18-10-50

सड़क हादसे में युवक की मौत 18-10-50

Fri, 21 Jul 2017 01:30 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय (जौनपुर)। कस्बे के मुख्य चौराहे के पास गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव कर शीशा फोड़ दिया। चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
खेतासराय कस्बे के बभनौटी मोहल्ला निवासी सुभाष (38) पेशे से राजगीर है । गुरुवार को सुबह करीब दस बजे वह मुख्य चौराहे से पैदल कहीं जा रहा था। तभी जौनपुर से शाहगंज की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आ गया। उसका हाथ ट्रक के पहिए के नीचे दब गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव शुरू कर दिया जिससे चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव के पास बुधवार की रात सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से वृद्ध घायल हो गया। मलूकपुर गांव निवासी चंद्र शेखर (70) रात में घर के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी बाइक की चपेट में आ गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की जान गई
मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उंचनी कलां गांव के पास गुरुवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने समझा बुझा कर किसी तरह लोगों को शांत कराया।

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हरकपुर गांव निवासी मखंचू सोनकर (50) किसी कार्यवश पाली बाजार जा रहे थे। उंचनी कलां के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed