फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लापता युवती की जंगल में मिली लाश, हत्या की आशंका

लापता युवती की जंगल में मिली लाश, हत्या की आशंका

Thu, 25 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
लापता युवती की जंगल में मिली लाश, हत्या की आशंका

विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकट भरथी गांव के जंगल में बुधवार को युवती की क्षतविक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। काफी देर बाद उसकी पहचान इसी गांव निवासी रामशिरोमणि की 26 वर्षीय बेटी रेशमा के रूप में हुई। लड़की के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बनकट भरथी गांव के बच्चे बुधवार को दोपहर जंगल में खेल खेल रहे थे। तभी बच्चों ने देखा कि एक युवती की क्षतविक्षत लाश को कुत्ते नोंच रहे थे। शव से दुर्गंध उठ रही थी। बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोगंो की भीड़ जमा हो गई। लाश की पहचान रेशम (26) पुत्री रामशिरोमणि निवासी बनकट भरती के रूप में हुई। लड़की के भाई रामपाल ने बहन के शव की पहचान की। रामपाल ने पुलिस को बताया कि रेशम 19 अप्रैल को गेहूं काटने के लिए गई थी। वह घर लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चल सका था। उन्होंने बताया कि रेशम का ससुराल वालों से अनबन होने की वजह से काफी दिनों से वह मायके में ही रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करती थी। उन्होंने बहन की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed