फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका ...

ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका ...

Thu, 25 Apr 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका ...

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिधाईं गांव के पास मंगलवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव को कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखने का आरोप लगाया है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खन सराय गांव निवासी विशाल राजभर (22) पुत्र स्व. रामबली नगर के एक रेडीमेड की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा कि मंगलवार की रात आठ बजे युवक के मोबाइल पर एक फोन आया। जिसके बाद वह दुकान से चला गया। रात दस बजे ट्रैक से गुजर रही मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने शव को देखकर घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान होने पर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। विशाल की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या करके शव को ट्रैक पर रखकर दुर्घटना का रूप दिया गया है। घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर शराब की बोतल, चार गिलास व प्लास्टिक की बोरी मिलने पर शक और भी गहरा हो रहा है। मृतक के भाई विनय राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए मोबाइल पर आए फोन नंबरों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई विनय राजभर घर पर रहकर खेती का काम देखता है।
विज्ञापन

मामले में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्या आत्म हत्या का मामला प्रतीत होता है। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व काल डिटेल से मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed