फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bawal in power plant in jaunpur

अभिनव पावर प्लांट में ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, पुलिस के पहुंचते ही हुए फरार

Thu, 11 Apr 2019 10:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 11 Apr 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Bawal in power plant in jaunpur
तोड़फोड़ के बाद तैनाच पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अभिनव पावर प्लांट में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे लाठी, डंडा और राड से लैस ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। उन्होंने बंद पड़े पावर प्लांट में तोड़फोड़ की, जिससे कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उपद्रवी फरार हो गए।
विज्ञापन


सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अभिनव स्टील फैक्ट्री लिमिटेड एवं पावर प्लांट काफी दिनों से बंद है। पावर प्लांट से सटी करीब चार बीघा भूमि पर फैक्ट्री के मालिक ने गेहूं की बुवाई करवाई है। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे कंपनी मालिक के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसी से लगे सरोखनपुर गांव के लोगों का खेत है, जिसमें गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है।
विज्ञापन


गांव वालों के खेत तक आग पहुंचने से पहले ही उसे बुझा लिया गया। ग्रामीणों को लगा कि उनकी फसल इस फैक्ट्री के कारण ही जलकर राख हो जाएगी। घटना से गुस्साए गांव के करीब 40 से अधिक लोग लाठी डंडा और राड के साथ पावर प्लांट के पास पहुंच गए थे। आग बुझने के बावजूद उन्होंने प्लांट पर धावा बोल दिया। पावर प्लांट में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में खड़ी जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पावर प्लांट के अंदर लगी मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शीशे तोड़ डाले। ग्रामीणों के गुस्से के आगे यहां तैनात चौकीदार लाचार हो गया। चौकीदार ने हमले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए। फैक्ट्री में बने गेस्ट हाउस में भी तोड़फोड़ की गई।

इस संबन्ध में सरिया फैक्ट्री के प्रबंधक दिलीप खुंटिया ने बताया कि कंपनी की लाखों रुपये की क्षति हुई है। एसपी ग्रामीण संजय राय ने का कहना है कि गेहूं की फसल में आग लगने के कारण गुस्साए गांव वालों ने स्टील फैक्ट्री और पावर प्लांट के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की है। तहरीर मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। सुरक्षा के लिहाज से फैक्ट्री के आस पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed