{"_id":"5a6f72a54f1c1b4f588b57c7","slug":"13-lakhs-of-stealing-from-shopping-goods-in-shahganj","type":"story","status":"publish","title_hn":" शाहगंज में शापिंग माल से 13 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहगंज में शापिंग माल से 13 लाख की चोरी
jaunpur
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जांच
विज्ञापन
शाहगंज। अजमगढ़ रोड पर स्थित शापिंग माल वन इंडिया फैमिली मार्ट से रविवार की रात चोरों ने नकदी समेत 13 लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलते ही हड़कंप मच गया। डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। चोर शापिंग माल की तीसरी मंजिल के छत पर लगे दरवाजे में अंदर से लगा ताला काटकर भीतर घुसे थे।
शापिंग माल के प्रबंधक सूर्यानगर लखनऊ निवासी नीरज सिंह की देखरेख में कर्मचारी राजमणि यादव, अजय कुमार, नगीना प्रजापति व राजीव शो को रविवार की शाम को बंद किया। शापिंग माल के सभी 22 तालों को बंद कराकर सील कर दिया गया। सोमवार की सुबह जब शो रूम खोला गया तो कैश काउंटर पर सामान बिखरे पड़े थे। इसे देख कर्मचारी हैरान हो गए। शो रूम की तीसरी मंजिल की छत पर दरवाजे के अंदर से लगा ताला टूटा हुआ था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा कि माल बंद होने से पहले ही चोर अंदर कहीं छिप गए होंगे और रात में मौका मिलते ही घटना को अंजाम देकर छत के रास्ते निकल गए। चोरों ने सीसी टीवी कैमरे की डीबीआर मशीन, सीडी मशीन, एलसीडी टीवी, तोड़ दिया, काउंटर के पास लगे कैमरे पर टेप चिपका दिया गया था। वहां रखी तिजोरी से 5.75 लाख नकद, चांदी के 10 सिक्के व मोबाइल फोन के अलावा सात लाख रुपये से अधिक के कपड़े समेत 13 लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। शापिंग माल के प्रबंधक के मुताबिक चोर तीसरी मंजिल के ताले को तोङकर अंदर घुसे। घटना की सूचना पर पहुंची डाग स्क्वायड टीम को कोई सुराग नहीं मिल सका। फिंगर प्रिंट टीम ने तिजोरी, ताला, एलसीडी टीवी आदि से कुछ निशान लेकर चोरों के सुराग लगाने में जुटी है।
21 जून को हुई थी 3.65 लाख की चोरी
शाहगंज। वन इण्डिया फैमिली मार्ट शापिंग माल में इसके पहले 21 जून 2017 को भी चोरी हुई थी, जिसमें चोरों ने 3.65 लाख रुपये की नकदी ले गए थे। उस घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है लेकिन अजतक खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम को कुछ अहम सुराग मिले हैं। माल के कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। सीसी टीवी के डीबीआर की हार्डिस्क की जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।-शैलेंद्र सिंह, सीओ शाहगंज
केजीएसजी बैंक की मेढ़ा शाखा में सेंध लगाकर चोरी
बैंक में चोरी, लाकर नहीं तोड़ सके चोर
खुटहन। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक (केजीएसजी) की मेढ़ा शाखा में सेंध लगाकर चोरों ने लैपटाप, कम्प्यूटर, माडम, सीसीटीवी कैमरे का रिकार्डिंग सेट चोरों ने पार कर दिया। चोरों ने लाकर को तोडने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुला तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
बैंकों में तीन दिन तक लगातार छुट्टी थी। सोमवार को शाखा प्रबंधक धर्मराज यादव बैंक पर पहुंचे तो बैंक में सेंध लगी होने की जानकारी हुई। बैंक के सभी कर्मचारियों की मौजूदगी में बैंक का ताला खोला गया। अंदर का दृश्य देख कर्मचारी हैरान रह गए। बैंक के अंदर सामान बिखरे हुए थे। कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब थे। लाकर को भी तोडने का प्रयास किया गया था। लेकिन लाकर चोर नहीं तोड़ सके। घटना की सूचना पर मौके पर हमराहियो संग पहुंचे थानाध्यक्ष राम मूर्ति यादव ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। चोर सीसीटीवी कैमरे का रिकार्डिंग सेट भी उठा ले गए जिससे फुटेज भी पुलिस को नहीं मिल सकेगा। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।