गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में स्थित होंडा बाइक शोरूम के पीछे का दरवाजा तोड़कर मंगलवार की रात दो बाइक समेत लाखों का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
रामपुर दुगौली बाजार में केराकत के घुरहूपुर गांव निवासी राहुल तिवारी की होंडा बाइक की एजेंसी है। मंगलवार की रात चोरों ने शोरूम के पीछे की दीवाल गिरा कर पीछे लगे तीन दरवाजों को तोड़ कर अंदर रखी एक होंडा साइन और एक होंडा ड्रीम युवा बाइक, एक लाख 56 हजार नकद, दस बाइक के पार्ट और तीन बैटरी, इन्वर्टर उठा ले गए। शोरूम के मालिक राहुल तिवारी जब सुबह एजेंसी पर आये तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने चोरी की सूचना डायल 100 पुलिस और थाने की पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बालेंद्र यादव ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नीं लग सका।