{"_id":"5c2e569dbdec2256e37bcd88","slug":"111546540701-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ छेडख़ानी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विद्यालय से घर लौट रही किशोरी से चार युवकों ने छेड़खानी की। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बुधवार की शाम विद्यालय से घर लौट रही थी। अभी वह विद्यालय से 200 मीटर आगे पहुंची थी, तभी चार मनचलों ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी के विरोध करने पर मनबढ़ उसके साथ मारपीट पर आमादा हो गए। किसी तरह भागकर किशोरी घर पहुंची। किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। देर शाम को किशोरी अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रद्युम, शिवकुमार समेत चार पर दलित उत्पीड़न, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।