{"_id":"5cab8a8dbdec221462309b8a","slug":"101554745997-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान और जिम प्वाइंट का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूकान और जिम प्वाइंट का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज/खेतासराय। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नई आबादी मुहल्ले में मोबाइल फोन की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक का सामान पार कर दिया। जबकि खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार में स्थित जिम प्वाइंट का ताला तोड़कर बीस हजार रुपया नकद चोरों ने पार कर दिया। सूचना पर पुलि छानबीन में जुटी है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी शबलू की रामलीला मैदान के पास मोबाइल की दुकान है। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर सात मोबाइल फोन, कम्प्यूटर, लैपटाप, इनवर्टर, बैटरी व गल्ले में रखा लगभग दो हजार रुपये नकदी समेत एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी शेख सालिम पुत्र बिस्मिल्लाह गुरैनी बाजार में जिम प्वाइंट चलाते हैं। रविवार की रात चोरों ने जिम प्वाइंट के पीछले दरवाजे का ताला तोड़कर काउंटर में रखा 20 हजार रुपया पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।