{"_id":"5c967adbbdec222dcc5771cc","slug":"101553365723-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने व्यवसायी से नगदी व मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने व्यवसायी से नगदी व मोबाइल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अरंद गांव में नहर के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी को असलहे से आतंकित कर दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिये। पीड़ित की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव निवासी रेहान अहमद की खेतासराय में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर परिवार की एक महिला के साथ बाइक से घर जा रहे थे। अरन्द गांव में नहर पुलिया के पास पहुंचे थे तभी बाइक पर सवार दो की संख्या में बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। तमंचे से आतंकित कर व्यवसायी की जेब से दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। जाते समय बदमाश उनकी बाइक का प्लग निकाल पर लेते गए। वह पैदल गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। और सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर शाहगंज और खेतासराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।