फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CPI delegation met DM, submitted memorandum.

डीएम से मिला भाकपा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन.....

Fri, 20 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
CPI delegation met DM, submitted memorandum.
सतहरिया। भाकपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को डीएम से मिला। इस दौरान डीएम को पांच सूत्री मांग पत्र सौंप का कार्रवाई की मांग की। हिंदू इंटर कॉलेज मुंगराबादशाहपुर के प्रबंध समिति का अवैधानिक तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि सोसायटी कार्यालय से विना वैध एवं अनुमोदित सूची प्राप्त किए ही नामित चुनाव अधिकारी ने जालसाजों से मिलीभगत कर चुनाव करा दिया है। इस मामले में सहायक निबंधक कार्यालय चिट्स फंड वाराणसी ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि यहां से साधारण सभा के सदस्यों के वैध एवं विधि मान्य व अनुमोदित सूची जारी ही नहीं की गई है। बिना किसी अधिकारी के आदेश के चुनाव स्थल का परिवर्तन, चुनाव के संबंध में न तो पक्षकार बृजेश कुमार गुप्त और न ही साधारण सभा के सदस्यों को जानकारी दी गई। डीएम और डीआईओएस के आदेश की भी अवहेलना की गई है। यह घोर अनियमितता है। लिहाजा इसकी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। डीएम ने जांच का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में कल्पनाथ गुप्ता, सुभाष चंद्र पटेल, जयप्रकाश सिंह, सालिकराम पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed