फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona's patients started growing again amidst the festive crowd

त्योहारों की भीड़ के बीच फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Corona's patients started growing again amidst the festive crowd
जौनपुर। कोरोना के प्रति लापरवाही फिर से चिंता बढ़ाने लगी है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को 20 नए मरीज मिले हैं। इनमें ज्यादातर 50 से अधिक उम्र वाले हैं। नए मरीजों के बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 6052 हो गई है। इसमें 5812 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 90 की मौत हुई है।
विज्ञापन

त्योहारों में खरीदारी के लिए बाजार में लगातार भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के बीच लोग सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का पालन नहीं कर रहे। मास्क लगाने में भी लापरवाही बरती जा रही है। इसके चलते कोरोना की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। बुधवार को आई 1424 सैंपल की रिपोर्ट में 20 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीन मरीज शाहगंज के हैं। इनमें एक युवक और दो अधेड़ हैं। केराकत, मुफ्तीगंज व गौराबादशाहपुर निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि है। शहर के वाजिदपुर, अहियापुर, पुरानी बाजार, मछलीशहर पड़ाव व नईगंज मोहल्ले में महिला समेत सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। उधर, सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में बुधवार को सरायदेवा गांव में कैंप लगाकर 33 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 13 मरीज ठीक होकर घर गए। अब तक 5812मरीज ठीक होकर के घर जा चुके हैं। 1660 नए सैंपल किए गए। इसे मिलाकर 236315 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 234818 का रिजल्ट आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed