फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona rising, vaccination speed decreased

बढ़ रहा कोरोना, टीकाकरण की रफ्तार घटी

Sat, 03 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Corona rising, vaccination speed decreased
जौनपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में बढ़ रही है तो टीकाकरण के आंकड़े घटने लगे हैं। शनिवार को जिले के 94 केंद्रों पर महज 4279 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। पिछले तीन दिनों में यह टीकाकरण का सबसे कम आंकड़ा है। रविवार को अवकाश के चलते टीकाकरण नहीं होगा। सोमवार को फिर से 94 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर बढ़ने के बाद से सरकार ने टीकाकरण अभियान को गति देने का निर्देश दिया है। अब 45 वर्ष से अधिक आयु के हर व्यक्ति को टीका लगाया जा रहा है। एक अप्रैल से इसकी शुरुआत हुई है। पहले दिन 74 अस्पतालों पर 5960 लोगों ने टीका लगवाया था तो दूसरे दिन 94 इकाइयों पर 7986 लोगों का टीकाकरण हुआ। तीसरे दिन रफ्तार घट गई है। शनिवार को भी 94 केंद्रों पर महज 4279 लोगों ने ही टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीका लगवाने वालों में से 2868 लोग 45 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र के थे, जबकि 1411 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। इसके अलावा 16 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीके की पहली डोज लगी। 22 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीके की दूसरी डोज लगी। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने 45 वर्ष तथा इससे ज्यादा उम्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की अपील की है। साथ ही पास-पड़ोस के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है।
विज्ञापन

---
टीके की पहली डोज लेने वाले डॉक्टर समेत दो संक्रमित
- शनिवार को जिले में कोरोना के 25 नए केस सामने आए
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पहले से भी तेज है। लगातार नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 25 नए केस सामने आए। इसमें दो मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने मार्च में ही टीके की पहली डोज ली थी। इसमें एक चिकित्सक भी शामिल हैं। नए मरीजों में एक ही परिवार के दो सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में तैनात 54 वर्षीय चिकित्सक ने चार मार्च को कोविड-19 टीका की पहली डोज ली थी। बावजूद वह कोरोना संक्रमित हुए हैं। दो अप्रैल को उनका सैंपल लेकर जांच कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कचगांव रोड निवासी 67 वर्षीय वृद्ध को 12 मार्च को कोरोना का टीका लगाया गया था। वह भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। रामपुर ब्लाक के फजुलहां गांव निवासी एक ही परिवार के दो लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनके अलावा डोभी के खुज्झी गांव से दो, शहर के मियांपुर से दो, मड़ियाहूं के गुलजारगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, जफराबाद, मुंगराबादशाहपुर के भागमलपुर, बड़ागांव में भी एक-एक मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को मिले 1971 सैंपल की रिपोर्ट में 25 पॉजिटिव हैं। जिले में कुल एक्टिव केस 145 हो गया है। इसमें 105 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जौनपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन समेत विभिन्न स्थानों से 1260 नए सैंपल एकत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed