फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona patients will be searched from house to house, 110 teams deployed

घर-घर ढूढ़े जाएंगे कोरोना के मरीज, लगाई गई 110 टीम

Tue, 28 Jul 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corona patients will be searched from house to house, 110 teams deployed
जौनपुर। जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने घर-घर मरीजों की तलाश करने का फैसला लिया है। ज्यादा से ज्यादा कोरोना पीड़ितों को चिह्नित करके उनका इलाज करने की तैयारी है। इसके तहत अब नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर रोगियों की पहचान की जाएगी, जिसके लिए 110 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

टीम घर-घर जाकर वहां के प्रत्येक सदस्य के शरीर के तापमान की जांच करेगी। ऑक्सीजन स्तर और सर्दी-जुकाम के लक्षणों के बारे में जानकारी लेंगी। जरूरत होने पर एंटीजन किट से जांच कराई जाएगी। अभियान की निगरानी के लिए प्रत्येक टीम में एक प्रशासनिक अधिकारी को भी लगाया गया है। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नए मिल रहे मरीजों में ज्यादातर बिना लक्षण वाले हैं। ऐसे ही मरीजों से संक्रमण का खतरा अधिक है। लक्षण स्पष्ट न होने से लोग भी जांच से परहेज कर रहे हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने अब अभियान चलाकर पॉजिटिव मरीजों की पहचान की पहल की है। इसके तहत सभी नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में 110 स्वास्थ्य विभाग की टीमें कार्य करेंगी। हर टीम में एक प्रशासनिक अधिकारी अलग से लगाया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान पांच दिनों तक चलेगा। इसकी निगरानी के एडीएम वित्त रामप्रकाश औऱ स्वास्थ्य विभाग से एसीएमओ नरेंद्र सिंह को नोडल बनाया गया है। सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों के लोगों से अपील है कि जब टीम आपके घर आए तो जांच अवश्य करा लें। अगर लक्षण हो तो उन्हें छुपाए नहीं, उन्हें टीम को अवश्य बता दें ,जिससे कि आपकी एंटीजन किट से टेस्ट कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed