{"_id":"5f0b51148ebc3e638f5664db","slug":"corona-on-26-including-civil-court-lawyer-businessman-jaunpur-news-vns535453849","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी कोर्ट के अधिवक्ता, व्यापारी समेत 26 को हुआ कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी कोर्ट के अधिवक्ता, व्यापारी समेत 26 को हुआ कोरोना
विज्ञापन
1,2- हनुमान घाट मोहल्ले में कोरोना संक्रमित मिलने के बावजूद मोहल्ले में जाने वाला रास्ता खुला रहा।
- फोटो : JAUNPUR
- पीड़ितों में सर्वाधिक 15 केस शाहगंज, दो परिवारों के ही 12 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव
- जिले में 189 हुए एक्टिव केस, पॉजिटिव केस की कुल संख्या हुई 728
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। कोरोना संक्रमण ने जिले में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को 45 पॉजिटिव केस आने के बाद रविवार को भी 23 नए मरीज मिले हैं। पीड़ितों में 15 मरीज शाहगंज नगर के हैं। इसमें 12 लोग सिर्फ दो परिवारों से जुड़े हैं। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता, बदलापुर और शाहगंज के व्यापारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 728 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 189 हैं। नौ मरीजों की मौत हुई है।
शाहगंज नगर के मटियारी सराय मोहल्ला निवासी वृद्ध की कोरोना से 15 दिन पूर्व हुई मौत के बाद संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार तक यहां 16 केस थे। रविवार को 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संख्या 31 हो गई है। हुसैनगंज मोहल्ला निवासी रेडीमेड व्यवसाई उसकी पत्नी और दो बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। जेसीज चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक सामानों के प्रमुख बाजार राधा कृष्ण मंदिर गली में मां-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एरकियाना मोहल्ला में अनाज व्यवसाई के परिवार की एक और महिला कोरोना की चपेट में आ गई। वहीं पुराना चौक मोहल्ले में कपड़ा व्यवसाई, अधिवक्ता समेत परिवार के आठ लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। अधिवक्ता ने कई दिनों तक जौनपुर दीवानी न्यायाल में काम भी किया था। इससे अब वहां के लोग भी सहमे हुए हैं। बदलापुर कस्बे के जौनपुर रोड स्थित बैट्री के दुकानदार (52) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। इनका सैंपल 10 जुलाई को लिया गया था। चार दिनों के अंदर कस्बे में तीन लोग कोरोना की चपेट में आ गए, मगर अब तक कहीं भी कंटेन्मेंट एरिया नहीं बनाया गया है। सिकरारा के शेरवां बाजार में चाय की दुकान चलाने वाले की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह हीरापुर का रहने वाला है। रोजाना गांव से आकर दुकान लगाता था। दुुकान पर चाय के लिए भीड़ होती थी। इससे उसके संपर्क में आए लोग भी सहमे हैं। महराजगंज के बघौझर निवासी युवक मुंबई में एसी रिपेयरिंग का काम करता था। चार जुलाई को ट्रेन से घर पहुंचने के बाद उसने पांच जुलाई को महराजगंज सीएचसी पर सैंपल दिया था। रविवार को आई पॉजिटिव मरीजों की सूची में उसका भी नाम शामिल है। केराकत के नालापुर में वृद्धा, मुफ्तीगंज के उदियासन निवासी युवक और मड़ियाहूं के पाली निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। एक अन्य मरीज अमहित गांव में मिला है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी को पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं। उनके घर व आसपास के इलाकों में सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित निकाय व पंचायत को निर्देशित किया गया है।
---
बक्शा और जलालपुर थाने में भी हुई जांच
जलालपुर/बक्शा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा पर रविवार को पुलिसकर्मियों सहित कुल 55 लोगों का सैंपल लिया गया। सीएचसी नौपेड़वा से दोपहर पहुंची टीम ने डॉ. जनार्दन यादव, एके मौर्या, एलटी अमित निगम, सुभाष यादव के नेतृत्व में तीन एसआई और 34 पुलिसकर्मियों के अलावा कुल 60 लोगों की जांच की गई। इसमें 55 का सैंपल लिया गया। उधर, जलालपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह समेत 69 पुलिस कर्मियों का पीएचसी जलालपुर की स्वास्थ्य टीम ने सैंपल लिया। अभी 20 कांस्टेबल का सैंपलिंग मंगलवार को कराई जाएगी।