फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona fears in front of New Year's welcome passion

नए साल स्वागत के जोश के आगे कोरोना का भय काफूर

Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Corona fears in front of New Year's welcome passion
ओलन्दगंज स्थित एक होटल मं नववर्ष के मौके पर डांस करते जेसीआई संस्था के लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नए साल के स्वागत का ऐसा जोश था कि कहीं कोरोना का भय नहीं दिखा। दो गज दूरी, मास्क जरूरी के जुमले को लोग भूल गए। बृहस्पतिवार की देर शाम से शुरू हुआ पार्टी का दौर पूरी रात चलता रहा। शुक्रवार को भी पूरे दिन लोग जश् न में डूबे रहे। एक-दूसरे को बधाइयां देते रहे। दोस्तों के साथ सैर-सपाटे का आनंद लिया तो रेस्त्रां व होटलों में भी भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में लोगों ने मां शीतला धाम का आशीर्वाद लेकर भी नए वर्ष की सुखद शुरुआत की। इस दौरान भीड़ के चलते सारे सुरक्षा मानक टूट गए।
विज्ञापन

पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत का दौर बृहस्पतिवार रात से ही शुरू हो गया। जैसे ही आधी रात हुई। आतिशबाजी होने लगी और लोग गले मिल कर बधाइयां देते रहे। रात भर लोगों ने दिल खोलकर मस्ती की। शहर के सभी होटल-रेस्त्रां में देर रात तक पार्टी होती रही। विभिन्न मोहल्लों में उत्साही युवाओं की टीम ने अपने स्तर से जश्न का आयोजन किया। शुक्रवार को एक-दूसरे से मिलकर बधाई का सिलसिला दिन भर चलता रहा। ओलंदगंज, वाजिदपुर तिराहा, कोतवाली चौराहे पर सजी फूल और गुलदस्ते की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। लोगों ने शुभेच्छुओं को फूल व गुलदस्ते भेंट किए। चौकिया शीतला धाम में नए वर्ष पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालु दर्शन-पूजन करते रहे। पुजारी अजय पंडा ने बताया कि 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं मां के दर्शन किए। शाही किला में भी पूरे दिन भीड़ लगी रही। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 3800 लोग किले का दीदार करने पहुंचे। लोहिया पार्क में भी बच्चों-महिलाओं की टोली नए वर्ष की मस्ती में डूबी रही।
विज्ञापन

संगठनों और क्लबों ने भी मनाया जश्न
जौनपुर। जिले के प्रमुख सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों और क्लबों ने नए वर्ष का जोरदार स्वागत किया। आईएमए ने बृहस्पतिवार की रात ओलंदगंज स्थित होटल शाम-ए-गजल का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सक सपरिवार शामिल हुए। अध्यक्ष डॉ. एनके सिंह, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. अजीत कपूर, डॉ. बीएस उपाध्याय, डॉ. लालबहादुर सिद्धार्थ, नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष गौरव जूही सेठ ने एक होटल में मिडनाइट मैडनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व अध्यक्ष संजय वंदना गुप्ता ने गीत सुनाए। बच्चों के लिए खेल, नृत्य व गायकी के कार्यक्रम हुए। इसमें शौर्या अग्रहरि, अनुज्ञा तिवारी, आयुष्मान सिंह, लक्ष्य जायसवाल, धैर्य जायसवाल, आयुषी तिवारी, महक मौर्या ने पुरस्कार जीता। कपल गेम क्लाथ पिन गेम में दीपक प्रीति सेठ प्रथम, प्रदीप सिंपल जायसवाल द्वितीय व विक्रम बबली चौरसिया तृतीय, बैलून रेस में संतोष सीमा अग्रहरि प्रथम, सत्य प्रकाश आरती जायसवाल द्वितीय, कपल डांस में रामकृपाल गायत्री जायसवाल प्रथम, गौतम रंजीता सेठ द्वितीय और सिंगिंग में राजकुमार जायसवाल विजेता रहे। इस दौरान आलोक सेठ, पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर, चंद्रशेखर जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, शशांक सिंह, संतोष अग्रहरि, धर्मेंद्र सेठ, नीरज जायसवाल, विशाल तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed