फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   copy in university

एक तरह की लिखी 12 कापियां मिलीं

Thu, 19 May 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 19 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे मूल्यांकन के दौरान भूगोल विषय की 12 कापियां ऐसी मिली हैं जो एक ही तरह से लिखी गई हैं। इस तरह की कापियां मिलने से  मूल्यांकन केंद्र पर हड़कं प मच गया। परीक्षक ने इसकी सूचना मूल्यांकन प्रभारी को दी। सूचना मिलने पर कुलपति भी मौके पर पहुंच गए। कापियों की जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


साथ ही इस बात की जानकारी की जा रही है कि कहीं दूसरे विषयों में भी इस तरह की कापियां तो नहीं लिखकर रखी गईं हैं। केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर बुधवार को भूगोल बीए प्रथम वर्ष के प्रथम और द्वितीय प्रश्न की कापियों का मूल्यांकन चल रहा था। दोनों पेपर में छह-छह कापियां ऐसी मिली हैं जो एक ही तरह से लिखी गई है।
विज्ञापन


इससे साफ होता है कि कापियां या तो बोल कर लिखाई गईं या फिर सामूहिक रूप से नकल कराई गई हैं। एक तरह से लिखी कापियां मिलने की जानकारी परीक्षक ने मूल्यांकन प्रभारी को दी। प्रभारी ने इसकी सूचना कुलपति को दी। जानकारी होने पर कुलपति ने इन कापियों का अलग रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह निर्देश दिया है कि उसे केंद्र पर हुई दूसरे विषयों की कापियों की जांच कराई जाए की कहीं उन कापियों में भी इस तरह की अनियमितता तो नहीं की गई है। मामला नकल का बताया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह पता लगा लिया है कि पकड़ी गई कापियां किस परीक्षा केंद्र की हैं।


 उस केंद्र पर हुई दूसरे विषयों की कापियों की भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन यह निर्णय लेगा कि संबधित परीक्षा केंद्र के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। परीक्षा केंद्र को निरस्त करने के साथ उसे काली सूची में डाला सकता है। सूत्रों की मानें तो पकड़ी गई कापियां आजमगढ़ जिले के एक केंद्र की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed