{"_id":"580d16104f1c1bcb75bc221c","slug":"construction-stopped-on-the-highway-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बाईपास निर्माण रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर बाईपास निर्माण रोका
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा नहीं मिलने पर बदलापुर के पास नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य को रोकते सरोखनपुर गांव के ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी-लखनऊ के बीच हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग से राम जानकी मोड़ सरोखनपुर के पास तक हो रहे बाईपास निर्माण कार्य को किसानों ने रविवार को सरोखनपुर गांव में रोक दिया। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक हमें मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक काम नहीं होने देंगे।
मौके पर जुटे किसानों के विरोध के चलते कार्य में लगे आधा दर्जन डंपर मिट्टी लादकर दिन भर खड़े रहे। गांव की पाल बस्ती के दर्जन भर किसान परिवारों के महिला-पुरुष व बच्चे घनश्यामपुर- .बदलापुर रोड के पास बाईपास पहुंचे जहां उन्होंने निर्माण हेतु मिट्टी पाटने के काम को रोक दिया।
यह कार्य सप्ताह भर से चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने हमारी जमीन अधिग्रहीत कर उस पर काम तो शुरु करा दिया लेकिन अभी तक हमें उसका मुआवजा नहीं दिया गया। जबकि इसके लिए कई बार अधिकारियों को प्रार्थनापत्र भी दिया गया लेकिन कोई कार्यवाई आज तक नहीं की गयी।
विज्ञापन
थक हार कर हम किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने की दशा मे यह निर्णय लिया । किसानों ने प्रदर्शन के दौरान यह भी चेताया है कि इसके लिए हमें अपनी जान भी देनी पड़े तब भी हम पीछे नही हटेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बैजनाथ पाल जयनाथ पाल, सुशीला देवी, मोतीलालए सहोदरा देवी, अखिलेश, हरीलाल, दूधनाथए मातादीन, नन्हें अनिल आदि उपस्थित रहे।