फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Constable who slapped when asked about name plate on uniform present in line

Jaunpur News: वर्दी पर नेमप्लेट पूछने पर थप्पड़ मारने वाला सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 06 Sep 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Constable who slapped when asked about name plate on uniform present in line
सुरेरी। जगदीशपुर के सुरेरी में जमीन विवाद होने पर बुलाए गई पीआरवी टीम के सिपाही ने वर्दी पर नेमप्लेट नहीं होने का कारण पूछने पर युवक को पीट दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बीते मंगलवार को बृजेश मिश्रा और पड़ोसी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची 112 की पीआरवी टीम के सिपाही पर बृजेश मिश्र के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है। परिवार के लोग द्वारा जब पीआरवी के सिपाहियों से वर्दी पर नेम प्लेट नहीं होने के बारे में पूछा तो पुलिस कर्मियों का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया। वे युवक समेत बृजेश मिश्रा को गाली गलाैच करते हुए पीटने लगे। जब पीड़ितों ने घर में भाग कर जान बचानी चाही तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें घर में भी दौड़ाकर मार पीटा। महिलाओं से अभद्रता की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मंगलवार को ही पीड़ित ने सुरेरी पुलिस को दे दी गई थी। इस बाबत डॉयल 112 के प्रभारी अधिकारी व सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों को एसपी के निर्देश पर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed