फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress protests against diesel and petrol price hike

कांग्रेस ने डीजल और पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against diesel and petrol price hike
डीजल और पेट्रोल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मूल्य वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझ कर जनता पर बोझ लाद रही है। महंगाई से आम आदमी परेशान है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सब्जी मंडी कोतवाली होते हुए कलेक्ट्रेट जा रहे थे। इसी बीच सद्भावना पुल पर काफी संख्या में पुलिस बल के साथ खड़े अधिकारियों ने जुलूस रोक लिया। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट जाने और डीएम को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों व अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। जुलूस रोके जाने से नाराज कार्यकर्ता वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन लिया और धरना समाप्त करवाया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कार्यकर्ताओं से आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया था। प्रदर्शन में सौरभ शुक्ला, मुफ़्ती मेहंदी, कलेंडर बिंद, संदीप सोनकर, शशांक राय, आरिफ़ खान, सादिक सुल्तान, शहनवाज खान, नेसार इलाही, अमिश श्रीवास्तव, सप्पू सिंह, नीरज राय, अमन सिन्हा, आदिल, अंकित ठाकुर, राकेश मिश्रा, सरवर अहमद, अभिमन्यु तिवारी, अमित मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed