{"_id":"5f94717a8ebc3e5fa3001244","slug":"congress-leader-pramod-tiwari-attacked-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी भाजपा पर हुए हमलावर, बोले- कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रही राजनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी भाजपा पर हुए हमलावर, बोले- कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रही राजनीति
Sat, 24 Oct 2020 11:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर कोरोना वैक्सीन के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। जौनपुर जिले के मल्हनी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी राकेश मिश्र के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे प्रमोद तिवारी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन बनने के बाद बिहार के लोगों को पहले देने की घोषणा चुनाव को प्रभावित करने के लिए की जा रही है। यह जनता के साथ धोखा है। यह बता रहा है कि कोरोना आया नहीं, इसे लाया गया है।
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी ने बक्शा के हैदरपुर और सिकरारा बाजार में सभा की। इसके पहले जौनपुर स्थित पार्टी कार्यालय और मुंगराबादशाहपुर में पत्रकारों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि कोरोना आया नहीं, इसे भारत में लाया गया है। अमीरों, पूंजीपतियों ने हवाई मार्ग से इसे देश में फैलाया, जिसका खामियाजा लघु एवं मध्यम उद्योग, किसान और बेरोजगार को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
सरकार का दोहरा चरित्र और जुमलेबाजी जनता समझ रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार के पास रोडमैप नहीं है। सरकार कृषि विधेयक के जरिए किसानों को गुलाम बनाने की साजिश कर रही है। दूसरे दल इसलिए खुल कर नहीं बोल रहे हैं कि उनकी पोल भी कहीं न खुल जाए।
विज्ञापन
प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल है। हत्या, डकैती, लूट से सरकार की पहचान रही है। जहां चुनाव हो रहा है वहां के लोगों को सुविधाएं दी जा रही है, जहां चुनाव नहीं हो रहा है वहां के लोग सुविधा के लिए तरस रहे हैं। हैदरपुर की सभा में अध्यक्षता बाजीराव व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह ने किया। सिकरारा की जनसभा में संचालन सौरभ शुक्ला ने किया।