फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress is preparing Vijay Sena

कांग्रेस तैयार कर रही विजय सेना

Wed, 01 Sep 2021 07:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Congress is preparing Vijay Sena
अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस इस समय विजय सेना बनाने में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी है। प्रशिक्षण देने के लिए तीन राज्यों से ट्रेनर आएंगे। ट्रेनर पहले चरण में चार सितंबर को जिले के 354 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का अभियान शुरू कर रही है। इसे पार्टी ने विजय सेना निर्माण नाम दिया है। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत, वार्ड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, नगर निकाय इकाइयों के साथ ही आनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों व उनकी कमेटियों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए संबंधित कमेटियों का गठन भी किया जा रहा है। इस समय 11 नगरी निकाय अध्यक्ष व उनकी कमेटियों, 200 वार्ड अध्यक्षों व और उनकी 11-11 सदस्यीय कमेटियाें का गठन किया जा चुका है। इनके अलावा 217 न्याय पंचायत अध्यक्षों व उनकी 15-15 सदस्यीय कमेटियां भी गठित की जा चुकी हैं। जिले के 1740 ग्राम पंचायतों में अब तक करीब 1600 में अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। बूथ स्तर पर एक बूथ लेबल एजेंट, एक बूथ अध्यक्ष और दो सहयोगी बनाने की तैयारी में पार्टी जुटी हुई है। इन्हें प्रशिक्षित करने का भी काम चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की तैयारी है। प्रशिक्षण के लिए दिल्ली, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से पार्टी द्वारा अधिकृत ट्रेनर बुलाए जा रहे हैं, जो बदलापुर पड़ाव स्थित एक मैरेज हाल में चार सितंबर को प्रशिक्षण देंगे। इसमें 217 न्याय पंचायत अध्यक्ष, 11 नगरी निकाय अध्यक्ष और 49 वार्ड अध्यक्ष, 21 ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कमेटी के 56 पदाधिकारी शामिल शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण में अधिकृत पदाधिकारियों के अलावा अन्य किसी को भी शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशिक्षण तीन बिंदुओं पर दिया जाएगा। इसमें कांग्रेस के इतिहास, संगठन के प्रबंधन की जानकारी के अलावा जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज का कहना है कि जिले में विजय सेना का निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण का प्रशिक्षण चार सितंबर को होगा। इसमें 354 पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रशिक्षण देने के लिए छत्तीसगढ़, यूपी और दिल्ली से ट्रेनर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed