{"_id":"620b560188dea15db715f2f7","slug":"congress-fielded-former-mla-nadeem-javed-as-candidate-from-jaunpur-sadar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में बदला प्रत्याशी: कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष का टिकट काटकर पूर्व विधायक नदीम जावेद को मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में बदला प्रत्याशी: कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष का टिकट काटकर पूर्व विधायक नदीम जावेद को मैदान में उतारा
Tue, 15 Feb 2022 12:58 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:58 PM IST
सार
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सदर सीट से नदीम जावेद को मैदान में उतारा था, लेकिन वो 78040 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
नदीम जावेद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने जौनपुर सदर सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की जगह पार्टी हाईकमान ने पूर्व विधायक नदीम जावेद को फिर से मैदान में उतारा है। कांग्रेस 1991 से लेकर 2007 तक लगातार जनपद की सभी सीटें हार रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सदर विधानसभा सीट से नदीम जावेद को प्रत्याशी बनाया था। नदीम जावेद 50,863 वोट पाकर विधायक बने थे और कांग्रेस के 21 साल से हार के चले आ रहे सिलिसले को खत्म किया था।
विज्ञापन
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा से गठबंधन में सदर सीट से नदीम जावेद को फिर से मैदान में उतारा था, लेकिन वो 78040 मत पाकर दूसरे स्थान पर थे। इस चुनाव में भाजपा ने गिरीश चंद्र यादव पर दांव लगाया था, जो जीत दर्ज करने में कामयाब हुए थे।
मुस्लिम मतदाता बहुल इस सीट पर मतों के ध्रुवीकरण के कारण गिरीश चंद्र यादव 90324 मिले और वह जीतकर सरकार में मंत्री भी बने। कांग्रेस ने इस बार चुनाव में पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज को अपना प्रत्याशी बनाया था।
सपा और बसपा के संभावित प्रत्याशी के नाम सामने आने पर पार्टी हाईकमान ने अपने फैसले पर पुनः मंथन किया और पूर्व विधायक नदीम जावेद को लगातार तीसरी बार अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
सपा और बसपा के संभावित प्रत्याशी के नाम सामने आने पर पार्टी हाईकमान ने अपने फैसले पर पुनः मंथन किया और पूर्व विधायक नदीम जावेद को लगातार तीसरी बार अपना प्रत्याशी घोषित किया है।