Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Complaint of robbery and cheating on four including Apna Dal former MP harivansh singh and his MLA son

Jaunpur: अपना दल के पूर्व सांसद और उनके विधायक पुत्र समेत चार पर डकैती व धोखाधड़ी का परिवाद

Sat, 25 Feb 2023 10:34 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Feb 2023 10:34 AM IST
सार

अपना दल के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, उनके विधायक पुत्र रमेश सिंह समेत चार के खिलाफ डकैती, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में परिवाद दर्ज किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय एमपी/एमएलए कोर्ट ने परिवादी के बयान के लिए 30 मार्च की तिथि तय की है।

विज्ञापन
Complaint of robbery and cheating on four including Apna Dal former MP harivansh singh and his MLA son
अपना दल के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय एमपी/एमएलए कोर्ट (जौनपुर) ने शुक्रवार को अपना दल के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, उनके विधायक पुत्र रमेश सिंह समेत चार के खिलाफ डकैती, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में परिवाद दर्ज किया है। यह कार्रवाई दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विनय कुमार सिंह की शिकायत पर हुई।

विज्ञापन


कोर्ट ने परिवादी के बयान के लिए 30 मार्च की तिथि तय की है। मामला जौनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओलंदगंज मोहल्ले का है। हुसैनाबाद लाइनबाजार निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विनय  ने पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, उनके पुत्र निषाद पार्टी के शाहगंज से विधायक रमेश सिंह, दुर्गेश सिंह निवासी शाहगंज व लक्ष्य गुप्ता निवासी मोहल्ला अहमद खां मंडी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया।

विज्ञापन

जेसीबी से मकान गिराने का आरोप

इसमें बताया कि 29 मई 2021 को करीब सात बजे विनय व भाई दयाशंकर ओलंदगंज में कांप्लेक्स पर मौजूद थे। इसी दौरान हरिवंश व उनके लड़के रमेश व दुर्गेश 7-8 हथियारबंद लोगों के साथ जेसीबी मशीन लेकर आए और कांप्लेक्स के बगल में मौजूद उनका मकान गिरा दिया। मकान से करीब दस लाख का सामान ट्रैक्टर से उठा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बताया कि आरोपियों की 2100 वर्ग फीट ही जमीन है, लेकिन साजिश करके उनके मकान को भी शामिल कर 3400 वर्ग फीट जमीन का बैनामा कर दिया। इस मामले में थाना लाइन बाजार व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। आरोपी आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 
पढ़ें: अपना दल के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह कोर्ट में घटना से मुकरे

पूर्व सांसद बोले- मैंने किसी जमीन पर कब्जा नहीं किया

पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि मैं तीन महीने से बाहर हूं। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैंने किसी जमीन पर कब्जा नहीं किया है। वहां कोई अधिवक्ता हैं, जिन्होंने बिना नक्शा पास कराए पांच मंजिला भवन बनवा लिया है। मैंने केवल अपने जर्जर भवन को प्रशासन से अनुमति लेकर गिराया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed