{"_id":"725ff507d2334cfc05c1ac8726e2ac48","slug":"compensation-for-seven-thousand-per-acre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार प्रति एकड़ मिले मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार प्रति एकड़ मिले मुआवजा
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से चौपट हुई खेती के लिए किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को सुइथाकला ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए कम से कम सात हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। अपनी मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष झिनकू सिंह के नेतृत्व में सुइथाकला ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे किसानों ने अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए। एसडीएम शाहगंज ने मौके पर पहुंच कर किसानों से पत्रक लिया।
विज्ञापन
उन्होंने भरोसा दिया कि उनकी किसानों की समस्या के समाधान के लिए वह अपने स्तर से पूरा प्रयास करेंगे। एसडीएम को सौंपे गए पत्रक में लालापुर ड्रेन की सफाई और बंद राजकीय नलकूपों को चालू कराने की भी मांग की गई है।
शाहगंज क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत और सुइथाकला सीएचसी पर 24 घंटे डाक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।
धरना का संचालन संचालन रवि कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रवेश कुमार, सुरेश कुमार, सत्यनारायण शर्मा, राममुकुट, रामसहारे, जानकी, मंतोरा, सुमित्रा, नदीम, सूर्यकांत, रामबहोर बिंद, सिकंदर, विकास अमरेंद्र, रामजियावन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।