फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Commissioner not able to construct toilet despite ODF

ओडीएफ के बावजूद शौचालय नहीं बनने पर लगाई फटकार

Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Commissioner not able to construct toilet despite ODF
कलेक्ट्रेट कार्यालय के पटल की जांच करते आयुक्त दीपक अग्रवाल। - फोटो : JAUNPUR
डोभी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बीरीबारी प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। ओडीएफ घोषित होने के बाद भी छह से अधिक शौचालय न बनने और माधुरी देवी के पात्र होने के बावजूद आवास की सूची में नाम नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी लाने निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने हेतु आह्वान किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को लाभ दिलाने के लिए गांव में शिविर लगाने को निर्देशित किया। ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल केंद्र बनाने और टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, प्रभारी एसडीएम मंगलेश दुबे, तहसीलदार अमित मिश्रा, सीओ अजय श्रीवास्तव, बीडीओ रामदरस चौधरी, सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

जांच नहीं किये जाने की शिकायत
जमैथा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र सौपा है। जिसमें शिकायत किया है कि गांव के ग्राम प्रधान ने अभी तक न तो शौचालय बनवाया है और खड़ंजा, नालीआवास व हैंडपंप की सुविधा उपलब्ध कराई है। इन सबका निर्माण कोगजों पर दिखाकर पैसा निकाल लिया गया है। जिसकी जांच बीडीओ सिरकोनी व डीपीआरओ नहीं कर रहे हैं। जिससे कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने शीघ्र मामले की जांच कराकर कार्यवाई करने की मांग की ।पत्रक देने वालों में विनीत सिंह, योंगेंद्र विक्रम सिंह, बृजभान सिंह, नरेंद्र सिंह, सुनीता, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed