फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Commentary to end, just two and a half thousand doses left

आज खत्म हो जाएगी टीका, बस ढाई हजार डोज शेष

Sun, 09 May 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Commentary to end, just two and a half thousand doses left
जौनपुर। कोविड के बढ़ते संक्रमण के बीच जब लोगों में टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ा है तो जिले में इसकी किल्लत शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ ढाई हजार डोज वैक्सीन शेष है। लिहाजा सोमवार को चुनिंदा केंद्रों पर ही टीकाकरण होगा। वैक्सीन खत्म होते ही टीकाकरण की प्रक्रिया भी ठप हो जाएगी। वैक्सीन आने में दो-तीन दिन का समय लगने का अनुमान है। इसके बाद ही टीकाकरण रफ्तार पकड़ पाएगा।
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण पर सरकार का जोर है। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित तो किया जा रहा है, लेकिन वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति न होने से टीकाकरण की प्रक्रिया बाधित हो रही है। अभी जिले में सिर्फ 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को ही टीका लग रहा है, मगर उनके लिए भी वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि अभी सिर्फ ढाई हजार डोज वैक्सीन शेष है। इससे सोमवार को जैसे-तैसे टीकाकरण होगा। यह वैक्सीन खत्म होने के बाद नई डोज आने का इंतजार करना होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि वैक्सीन की कमी के कारण सोमवार को चुनिंदा केंद्रों पर ही टीकाकरण होगा। वैक्सीन के लिए शासन को मांग पत्र भेज दिया गया है। वैक्सीन मिलने के बाद फिर से जिले में नियमित टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो अभी तक किसी कारण से टीका नहीं लगवा सके हैं, वह अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर टीका लगवा लें। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed