फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   College kept its side in BEd admit card case

बीएड प्रवेशपत्र मामले में कालेज ने रखा अपना पक्ष

Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
College kept its side in BEd admit card case
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएड तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र नहीं जारी करने के आरोप को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में मऊ के डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय के विद्यार्थी सोमवार को कुलपति से मिले थे। इस पर उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को मंगलवार को तलब किया। इस दौरान कालेज के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने के बाद पता चला कि विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म ही नहीं भरा। इसके कारण महाविद्यालय की ओर से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और विश्वविद्यालय को उनका फार्म नहीं भेजा गया। इसलिए छात्रों का प्रवेश पत्र जारी नहीं हुआ। इसके लिए, विश्वविद्यालय कहीं से दोषी नहीं है। महाविद्यालय की ओर से सत्यापित कर जब परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय को आता है, तब प्रवेश पत्र जारी किया जाता है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने कहा कि महाविद्यालय से जितने भी फार्म सत्यापित होकर आते हैं, उन्हें विश्वविद्यालय प्रवेशपत्र जारी कर देता है। पिछले वर्ष कोविड-19 के दौरान बिना शुल्क के ही विश्वविद्यालय ने छात्रहित को देखते हुए प्रवेशपत्र जारी कर दिया था। हमारे लिए छात्रहित सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed