फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cold wave increased due to wind, sun could not be seen

Jaunpur News: हवा के कारण बढ़ी शीतलहर, सूरज दिखा नहीं

Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Cold wave increased due to wind, sun could not be seen
जौनपुर। भीषण ठंड के कारण लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार दो किमी प्रति घंटा रही तो आद्रता 92 फीसद रही। दिनभर सूर्य के न निकलने के कारण लोग अलाव के पास बैठे रहे। मौसमविद् का कहना है कि मंद गति से हवा चलने के कारण शीतलहर बढ़ गई है।
विज्ञापन

सुबह कोहरा न होने के कारण गलन बरकरार रही। इससे घरों के बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर ही बाहर निकलते देखे गए। घर के बुजुर्ग लोग हीटर, ब्लोवर, अलाव जलाकर बैठे रहे। वहीं बच्चों की स्कूलों में छुट्टी होने के कारण परिवार के लोग उन्हें शीतलहर को देखते हुए घर बाहर खेलने तक नहीं निकलने दिए। बाजार में लकड़ी व कोयला के दाम में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्रशासन की तरफ से रात्रि में नगर में अलाव जलने के भले ही लाख दावें किए जाए लेकिन चहारसू चौराहा, जेसीज चौराहा को छोड़ दिया जाए तो शायद ही कही अलाव जलता दिखाई पड़े। ऐसे में गरीब-गुरबों को कांपते देखा गया। जिला प्रशासन की तरफ से रोडवेज व जिला चिकित्सालय में बनाए गए रैन बसेरा में यात्री व राहगीर ठहरे दिखाई दिए। इस बाबत मौसमविद् व राज कालेज प्राचार्य डॉ.शंभूराम ने बताया कि पछुआ हवा चलने के कारण ठंड बरकरार रहेगी। मंद गति से हवा चलने के कारण शीतलहर बनी हुई है। पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा सूर्य से प्राप्त होती है अगर उसका प्रकाश धरती पर नहीं आएगा तो जीव-जंतु निष्क्रिय व परेशान हो जाते है। इसको रोकने का काम परिवर्तन मंडल करता है। सूर्य की किरणें न आने कारण जीव-जंतु, पशु-पक्षी मरने लगते है।
विज्ञापन

सीएचसी पर अलाव का इंतजाम नहीं
सुइथाकलां। इस कड़ाके की सर्द हवा में जहां शासन प्रशासन अलाव जलाने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दे रखा है वहीं स्थानीय सीएचसी में ठंड से बचाव को कोई इंतजाम नहीं। यहां अलाव तक की व्यवस्था नहीं है। आलम यह है कि इस कड़ाके की सर्दी में जहां लोग गर्म कपड़ों से लदे घर में दुबककर अपने को ठंड से बचाने में लगे हुए हैं, वहीं बुधवार को स्थानीय सीएचसी पर आने वाले मरीज और तीमारदार वहां अलाव के अभाव में ठंड से ठिठुरते नजर आए।लोग अलाव को लेकर सीएचसी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आए। सीएचसी पर आने वाले बरौद निवासी जोखन राम ठंड लगने की दुहाई देते हुए अलाव की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताए। सुइथाकला निवासी रामदवर ने भी अलाव की मांग की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी यादव ने कहा रोज जलाया जाता है,आज नहीं जला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed