फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CMO inaugurates PCV vaccination

पीसीवी टीकाकरण का सीएमओ ने किया उद्घाटन

Fri, 14 Aug 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
CMO inaugurates PCV vaccination
जौनपुर। न्यूमोकोकल कांजूगेट वैक्सीन (पीसीवी) के नियमित टीकाकरण को अभियान में शामिल कर लिया गया। बृहस्पतिवार को जिला महिला चिकित्सालय में टीकाकरण सत्र पर उद्घाटन सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बच्चे को पीसीवी का टीका लगाकर किया। हर साल बच्चों को नियमित रूप से अब यह टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

यह टीका न्यूमोनिया, मेनिनजाइटिस जैसी बीमारियों से बच्चों की पूरी सुरक्षा करेगा। 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दरों में भी कमी आएगी। बाल स्वास्थ्य पोषण माह कार्यक्रम 13 अगस्त 12 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को बिटामिन ए की खुराक पिलाकर दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को बिटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। जनपद में 5,66,392 बच्चों को बिटामिन-ए की खुराक का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईएन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस सरोज व डॉ. एके पांडेय रेडियोलॉजिस्ट, रेनू सिंह, शिशिर रघुवंशी, डीएमसी यूनिसेफ प्रवीण पाठक, अर्बन र्कोआर्डिनेटर अश्वनी जायसवाल, राजबहादुर सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed