फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CMM suspended in black marketing of government medicine

सरकारी दवा की कालाबाजारी में सीएमएम निलंबित

Thu, 29 Sep 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
CMM suspended in black marketing of government medicine
जौनपुर। सरकारी दवाओं की कालाबाजारी करने और भ्रष्टाचार के आरोप में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है। उन पर उपचारिका को अश्लील संदेश भेजने, दवाओं की कालाबाजारी और शव वाहन चालकों से धन उगाही का आरोप है। उनको चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अनिल शर्मा पर एक उपचारिका को अश्लील संदेश भेजने का मामला सामने आया है। जिला पुरुष चिकित्सालय में काम करने वाली महिला की शिकायत की जांच में पहली नजर में सीएमएस पर लगे आरोप सही पाए गए। उन पर भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं। रिश्वत लेकर मानक से अधिक पैरामेडिकल प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने और भर्ती करने का आरोप है। कर्मचारियों और चिकित्सा अधिकारियों के मानसिक शोषण के भी आरोप लगे थे।
विज्ञापन

जून माह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने करंजकला ब्लॉक के सामने प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी संख्या में सरकारी दवाइयां बरामद की थी। इस मामले में हिमांशु नागपाल की तरफ से जो रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी उसमें सीएमएस पर दायित्वों का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगा था। दवाओं की कालाबाजारी के मामले में तीन फामासिस्टों को निलंबित किया जा चुका है और दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सीएमएस के निलंबन का पत्र शासन से बृहस्पतिवार की शाम को आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed