फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM accepted the suggestion of MLA, will become a national inspiration place in Lucknow

विधायक का सुझाव सीएम ने माना, लखनऊ में बनेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल

Sat, 05 Sep 2020 07:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
CM accepted the suggestion of MLA, will become a national inspiration place in Lucknow
बदलापुर। लखनऊ में गोमती नदी के किनारे 1.160 एकड़ क्षेत्रफल में 50 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण होगा। इस प्रेरणा स्थल की भूमिका जिले के बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने तैयार की है। उनके प्रस्ताव का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेरणा स्थल निर्माण की सहमति देने हुए 6.50 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की विशेष सचिव माला श्रीवास्तव ने विधायक को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

विधायक ने एक मई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजधानी लखनऊ में पार्क बनाकर उसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी आदि महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवाने का सुझाव दिया था। यहां सभागार बनाने का भी अनुरोध किया था। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण से इसकी कार्ययोजना बनाने को कहा था। प्राधिकरण अब बसंत कुंज योजना में गोमती नदी किनारे 1.160 एकड़ क्षेत्रफल में राष्ट्र प्रेरणा स्थल निर्माण की कवायद शुरू की है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की विशेष सचिव माला श्रीवास्तव ने पत्र के जरिए इसकी जानकारी दी गई। इस प्रेरणा स्थल में महापुरुषों की 72 फिट ऊंची प्रतिमाएं लगेंगी। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रेरणा स्थल में मल्टी एक्टिविटी सेंटर, बटरफ्लाई गार्डन, फलों का बाग, फूड कोर्ट, हाट एंड क्राफ्ट बाजार, कैफे, हर्बल गार्डन, किड्स प्ले एरिया, साइकलिंग एंड जांगिग ट्रैक, लोटस एंड डक लेक, योग जोन, ओपन थियेटर, सफारी जोन और फुट ओवर ब्रिज आदि सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed