फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clouds guard the harsh winds of Nautapa, bringing relief from the scorching heat, with temperatures dropping by 6 degrees.

Jaunpur News: नौतपा के तीखे तेवरों पर बादलों का पहरा, तेज हवाओं ने झुलसती गर्मी से दिलाई राहत, 6 डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 29 May 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Clouds guard the harsh winds of Nautapa, bringing relief from the scorching heat, with temperatures dropping by 6 degrees.
गोमती नदी में जल क्रीड़ा करते युवा। संवाद
जौनपुर। साल के सबसे गर्म 9 दिन कहे जाने वाले नौतपा के चार दिन बीतने के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। जहां शुरुआती चार दिनों में सूरज की तपिश और भीषण लू ने लोगों को बेहाल कर रखा था, वहीं अब आसमान में छाए बादलों और धूल भरी तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस मौसमी बदलाव के कारण बृहस्पतिवार को तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे झुलसती गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। 25 मई को 44 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच गया था।
विज्ञापन

वृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात से ही बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया था। तेज हवा के कारण रात में उमस से काफी राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। अगले 24 से 48 घंटों तक धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव सेहत पर पड़ रहा भारी- वृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए 792 मरीज पहुंचे। दोपहर बाद तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि मौसम में बार-बार हो रहे उतार चढ़ाव से लोगों का स्वास्थ्य विगड़ रहा है। बदल रहे मौसम में लोगों के बीमार पड़ने का डर रहता है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर जब गर्मी का मौसम हो तो लोगों सतर्क हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed