फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clothing store caught fire, goods worth lakhs burnt

कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Thu, 19 Nov 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Clothing store caught fire, goods worth lakhs burnt
सिकरारा। थाना क्षेत्र के शेरवा बाजार में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग से करीब पांच लाख का सामान जल गया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शेरवा गांव निवासी सौरभ सिंह बाजार में किराए के कमरे में पवन ड्रेसेज एवं साड़ी सेंटर नाम से दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात आसपास के लोगों ने कपड़े की दुकान से आग की लपटें उठती देख शोर मचाना शुरू किया। सूचना पाकर सौरभ सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ताला खोलकर शटर उठाया गया तो देखा अंदर से भीषण आग लगी हुई थी। दुकान में रखे सारे कपड़े, फर्नीचर, बैटरी इन्वर्टर, स्टेबलाइजर आदि जल रहा था। बिजली आपूर्ति बंद कर लोगों ने पानी डाल कर आग बुझाने में लग गए। काफी प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जल गया। सौरभ सिंह ने बताया कि लगभग 5 लाख की क्षति हुई है। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस भी घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, शाहगंज नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित सुदामा बैंक्वेट हॉल के ऊपर रिहाइशी मकान के स्टोर रूम में शार्ट सर्किट के चलते बृहस्पतिवार की दोपहर आग लग गई। आग से करीब एक लाख रुपये मूल्य से अधिक का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। नगर के आजमगढ़ मार्ग निवासी व्यवसायी संगीता जायसवाल पत्नी स्व. श्यामलाल के सुदामा बैंक्वेट हॉल स्थित आवास के प्रथम तल के स्टोर रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से स्टोर रूम में रखा सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed