फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   class 8th student found hanging behind school in jaunpur teacher said he was absent from last three days

जौनपुर: स्कूल के पीछे फंदे पर लटका मिला 8वीं के छात्र का शव, शिक्षक बोले- तीन दिन से था अनुपस्थित

Mon, 09 May 2022 02:55 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 May 2022 02:55 PM IST
सार

रानीपट्टी गांव स्थित कम्पोजिट स्कूल के पीछे कक्षा आठ के छात्र का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
class 8th student found hanging behind school in jaunpur teacher said he was absent from last three days
छात्र के परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के रानीपट्टी गांव स्थित कम्पोजिट स्कूल के पीछे कक्षा आठ के छात्र का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। छात्र की मौत से परिजन बेसुध हैं। घटना के संबंध में वो कुछ भी नहीं बता पा रहे। वहीं शिक्षकों का कहना है कि उक्त छात्र कई दिन से स्कूल नहीं आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


कम्पोजिट विद्यालय रानी पट्टी के प्रधानाचार्य शशांक मिश्र ने बताया कि सोमवार सुबह प्रार्थना के बाद कक्षाओं में पठन-पाठन जारी था। सुबह करीब आठ बजे किसी बाहरी व्यक्ति ने आकर बताया कि स्कूल के पीछे कमरे की खिड़की से गमछे के साथ एक छात्र लटका है। जिसके बाद सभी लोग उस स्थान पर पहुंचे। फंदे पर कोई और नहीं बल्कि विद्यालय का ही छात्र दिलीप यादव (13) पुत्र फतेह बहादुर यादव का था। घटना की जानकारी फैलते ही सनसनी मच गई। स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। 
विज्ञापन


इसकी सूचना छात्र के परिजनों को दी गई। छात्र को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं लाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रधानाचार्य शशांक मिश्रा ने बताया कि कक्षा आठ का छात्र बीते तीन दिन से स्कूल नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बच्चे की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। घटना से सभी स्तब्ध हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया। खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं अविनाश का कहना है कि जैसा कि स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि वह कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहा था। परिवार के लोग अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed