फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clashes between villagers and cattle smugglers and firing in Jaunpur

जौनपुर: ग्रामीणों और पशु तस्करों में संघर्ष, फायरिंग, दो को पकड़कर पुलिस को सौंपा, 12 पशु तस्कर फरार

Mon, 10 Jan 2022 07:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jan 2022 07:36 PM IST
सार

भोर में चार बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने दो असलहे, कारतूस व 25 हजार नकद रुपये के साथ उमर अली(32)और सिराजुल अली(24) निवासी महराजगंज थाने के लमहन गांव को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Clashes between villagers and cattle smugglers and firing in Jaunpur
जौनपुर: जफराबाद में पशु तस्करों को पकड़ने वाले ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में जफराबाद बाईपास पर रविवार की देर रात घेराबंदी कर गांववालों ने दो घंटे के संघर्ष के बाद दो पशु तस्करों को दबोच लिया जबकि 12 फरार हो गए। इस दौरान पशु तस्करों ने पथराव व फायरिंग भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने असलहा, कारतूस व 25 हजार नकदी के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रविवार की रात जफराबाद बाईपास पर दो पिकअप वाहन तथा दो बोलेरो गाड़ी से 15 पशु तस्कर पहुंचे। बाईपास से 100 मीटर की दूरी पर राजदेव राजभर के घर से दो पशु खूंटे से निकालकर पिकअप की तरफ ले जा रहे थे। इस दौरान राजदेव के छोटे पुत्र सोनू की नींद खुल गई। खूंटे पर नजर पड़ी तो भैंस नहीं थी।
विज्ञापन


सोनू ने देखा भैंस पिकअप पर लादी जा रही थी। सोनू ललकारते हुए पशु तस्करों की तरफ बढ़ा। तस्करों ने सोनू पर पथराव कर दिया। सोनू शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा। दर्जनों लोग सोनू के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ युवाओं ने हाईवे पर वाहन को चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पशु तस्करों ने पथराव के साथ फायरिंग की लेकिन गांव के नौजवान हिम्मत नहीं हारे। ग्रामीणों से घिरते देख तीन वाहन से पशु तस्कर भाग निकले लेकिन ग्रामीणों ने एक वाहन की स्टेरिंग पकड़कर घुमा दी जिससे वाहन हाईवे किनारे गड्ढे में पलट गया।

वाहन में छह पशु थे, दो दबकर मर गए। गांव वालों ने दो पशु तस्करों को असलहे व कारतूस के साथ दबोच कर जमकर पिटाई की। भोर में चार बजे जफराबाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

दो असलहे, कारतूस व 25 हजार नकद रुपये के साथ उमर अली(32)और सिराजुल अली(24) निवासी महराजगंज थाने के लमहन गांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पशु तस्करों का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है। जनपद के अलग-अलग थानों में उमर पर 31 और सिराजुल पर 7 मुकदमे दर्ज हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed