Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Children showcased their talent at the block-level sports competition

Jaunpur News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 15 Nov 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent at the block-level sports competition
खेतासराय पोरई कला गांव परिषदीय विद्यालय में खेल कूद प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन करते ब्ला
खेतासराय। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोरईकला के मैदान में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड शाहगंज के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, 100 व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और रस्साकसी सहित विभिन्न खेल आयोजित किए गए।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये खिलाड़ी अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। क्षेत्र पंचायत की ओर से खेल मैदानों और विद्यालयों के विकास में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा निखारकर उन्हें जनपद और मंडल स्तर तक पहुंचाना है। प्रतियोगिता के रेफरी व्यायाम शिक्षक अरुणेश कुमार यादव रहे। संचालन रत्नेश सिंह और सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस मौके पर प्रधान फिरतू यादव, डॉ. अभिषेक सिंह, अशोक मौर्य सहित शिक्षक आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed